चीन एशियाड में भारत ने 72 साल बाद पहली बार रचा इतिहास, 107 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। भारत ने चीन में खेले जा रहे एशियाड में शनिवार को इतिहास रचते हुए 72 साल बाद पहली बार 107 पदक हासिल किए।
भारत ने एशियाई खेलों में 14वें दिन 6 स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और दो कांस्य पदक हासिल कर ‘अबकी बार 100 के पार’ को सच कर दिया। भारत को पहला पदक जहां बेटियों दिलवाया था, वहीं 100वां पदक भी बेटियों ने ही दिलाया। भारत ने चीन में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदकों का न सिर्फ शतक ही पूरा किया बल्कि 14वें दिन 12 पदक अपने नाम किए।
इसके साथ ही भारत पदकों का सैकड़ा लगाते हुए 107 नाबाद पर काबिज है। गौरतलब हो कि 24 सितंबर को पहला पदक 10 मीटर एयर राइफल में महिला टीम ने दिलाया तो सौवां पदक भी कबड्डी टीम की बेटियों ने स्वर्ण जीतकर भारत को दिलवाया। महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं, पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को 33-29 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी पुरुष में ओजस ने भी स्वर्ण पदक भारत को दिलवाया, जबकि महिला तीरंदाजी व्यक्तिगत कंपाउंड में ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता। बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम भी विजेता बनते हुए अपनी झोली में स्वर्ण पदक डाला, जबकि बैडमिंटन युगल में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
भारत को चार रजत पदक भी मिले। भारत के तीरंदाज अभिषेक ने जहां रजत पदक पर कब्जा किया, वहीं शतरंज में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने रजत पदक भारत को दिलवाया, जबकि महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। दीपक पूनिया ने कुश्ती में रजत पदक अपने नाम किया। भारत अब तक 28 स्वर्ण, 38 रजत पदक और 41 कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश