December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

जवानों ने हेमकुंड साहिब की सीढ़ियों से हटाई बर्फ

Spread the love

घोड़ा, डंडी व कंडी वाले पैदल रास्ते से बर्फ हटाने का काम हो गया शुरू

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 25 मई से शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब की यात्रा से पहले आस्था पथ और गुरुद्वारा परिसर में जमीं बर्फ को सेना के जवानों ने हटाकर सीढ़ीनुमा रास्ता बना दिया है। अब घोड़ा, डंडी व कंडी वाले पैदल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू हो जाएगी। इसको देखते हुए सेना के 35 जवान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। बुधवार को सेना के जवानों ने अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक जाने वाली सीढ़ियों से बर्फ हटाकर बर्फ के बीच सीढ़ीनुमा रास्ता तैयार कर दिया।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, गुरुद्वारा परिसर और गुरुद्वारे तक जाने वाले चारों गेटों के आगे से भी बर्फ को हटा दिया गया है। कहा, यात्रा शुरू होने से पहले आस्था पथ को आवाजाही के लिए तैयार कर लिया जाएगा। मौसम सामान्य होने से आस्था पथ को खोलने में सेना के जवानों को आसानी हो रही है।

Loading

About The Author


Spread the love