December 6, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

जोशियाड़ा-देहरादून, गौचर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राजधानी से वर्चुअल माध्यम से उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा और चमोली जिले के गौचर से देहरादून के लिए हेली सेवा की शुरुआत की।

बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हैलीपैड से हेलीसेवा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। यह सेवा उत्तरकाशी के जोशियाड़ा से सहस्त्रधारा हैलीपैड देहरादून के बीच संचालित होगी। इसका किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। हेली सेवा 13 नवंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। हेली सेवा शुरू होने पर यमुनोत्री पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने आभार जताया।

उधर, गौचर-देहरादून हवाई सेवा का भी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। करीब चार साल से उड़ान योजना के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा और जौलीग्रांट से गौचर के लिए हेली सेवा संचालित थी, लेकिन अनुबंध खत्म होने पर पिछले एक माह से हेली सेवा बंद थी। अब एक बार फिर इस सेवा के शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा।

Loading

About The Author


Spread the love