May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

टनल में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालना प्राथमिकता : धामी

Spread the love

शनिवार को अपने आवास में सिलक्यारा में चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर शासन के शीर्ष अफसरों संग सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने रेस्क्यू कार्य में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है। कहा, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

कहा, टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। कहा, रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीएमओ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयास में जुटी है। सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए देश और दुनिया में ईजाद की गई आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है।

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि जल्द इसमें सफलता मिल जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडे, अपर पुलिस महानिदेशक ला एंड ऑर्डर अंशुमन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसर मौजूद थे।

श्रमिकों और परिजनों के साथ सरकार खड़ी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा, मुसीबत में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है। अफसरों को निर्देश दिए गए कि वह सभी परिजनों को रेस्क्यू की हर पल की जानकारी देते रहें। साथ ही सिलक्यारा पहुंचे परिजनों के लिए भी सहायता केंद्र खोलने और रहने-खाने की जरूरत के हिसाब से मदद की जाए। कहा, विपदा की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी है।

रेस्क्यू टीम श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी

मुख्यमंत्री ने कहा, सिलक्यारा सुरंग आपदा से निपटने को देश-दुनिया में चले पुराने सुरंग रेस्क्यू के अनुभवों पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारी हिमचाल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत दुनिया के कई देशों में सुरंग निर्माण और आपदा के बाद हुए रेस्क्यू की तकनीक को अपना रहे हैं। पीर पंजाल, अटल सुरंग, भंवर टोंक, संगलदान जैसी बड़ी सुरंग निर्माण और लूज गिरने के बाद रेस्क्यू की जानकारी जुटाई जा रही। इसी के अनुसार रेस्क्यू टीम श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

Loading

About The Author


Spread the love