January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

टिहरी : वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Spread the love

देहरादून। टिहरी जिले के घनसाली में रविवार को सड़क के स्कबर के अंदर फंसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।

जानकारी के मुताबिक, भिलंगना रेंज के पंवाली बीट में वन विभाग को ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक गुलदार सड़क पर बने स्कबर (नारदाना) में फंसा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेंकुलाइज कर करीब डेढ़ से दो साल के नर गुलदार को पत्थर और मिट्टी के दलदल से बाहर निकाला।

वहीं, वन क्षेत्राधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया, रविवार को दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मूलगढ़-थार्ती मोटर मार्ग पर क्वीडांग गांव के समीप जानोली तोक पहुंचा और सड़क पर बने स्कबर (नरदाना) के अंदर गुलदार को फंसा देखा। बताया, काफी मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद करने में कामयाबी मिली। बताया, फिलहाल गुलदार को पशु चिकित्सकों की निगारानी में रखा गया है।

Loading

About The Author


Spread the love