July 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ट्रेड फेयर से स्वरोजगार अपनाओ, पहाड़ बचाओ का दिया संदेश

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में स्वरोजगार अपनाओ, पहाड़ बचाओ की थीम पर छात्र-छात्राओं ने ट्रेड फेयर का आयोजन किया।

ट्रेड फेयर का उद्देश्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगारपरक शिक्षा से छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनाया जा सके और पहाड़ से पलायन को रोका जा सके। ट्रेड फेयर कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर हेमा ने कहा, वर्तमान में बच्चों में जो गुण विकसित होंगे, वह उनके भविष्य निर्माण में सहायक होंगे।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा का धन्यवाद जताया। कई अभिभावकों ने प्रधानाचार्य द्वारा और उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जाने वाले कई आयोजनों के बारे में उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल नंदा, सदस्य शशि सैनी, अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राओं मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love