पर्यावरणविद और वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को किया गया सम्मानित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने स्थापना दिवस को जहां धूमधाम से मनाया, वहीं शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे समाजसेवियों और शिक्षकों को सम्मानित किया।
जैन धर्मशाला में ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट के एक साल पूरे होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के अनु सचिव करम राम, निर्वाचन आयोग के बालक राम, इंजीनियर सीएल भारती, पर्यावरणविद् और वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष रुचिका चौधरी ने कहा, जब पर्यावरण बचा रहेगा, तभी हम भी बचे रहेंगे, इसलिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी। मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के अनु सचिव करमराम ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की बात कही। पर्यावरणविद और वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा, जिस तरह हम स्वस्थ रहने के लिए अपनी हिफाजत करते हैं इसी प्रकार जीवन को तंदुरुस्त बनाने के लिए हमें पर्यावरण का संरक्षण करना होगा।
इस मौके पर पौधा उपहार में भेंट करने, दूल्हा-दुल्हन को शगुन में पौधा देने व मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के तहत जन-जन में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने वाले वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही अनीता नैथानी, सुखपाल कोहली, कल्पा कोहली, सोनिया कठेरिया, दीपमाला लखेड़ा, बिमलेश मौर्या, कमलेश वर्मा, निशा बंसल, जगत सिंह, हुकुम सिंह नेगी, पूजा, अवधेश कठेरिया और अक्षिता आदि को भी सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व ट्रस्ट के संस्थापक संजय कुमार अंथवाल ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। डॉ सोनी ने अतिथियों और सम्मानित लोगों को एक-एक तुलसी का पौधा उपहार में भेंट किया। संचालन ट्रस्ट संस्थापक संजय अंथवाल ने किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश