बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के एक गांव में शनिवार की शाम तीन साल के मासूम को गुलदार ने निवाला बना लिया। मासूम परिवार का एकलौता था और घर के आंगन में खेल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का बेटा आरव (3) मां धर्मा संग घर के आंगन में खेल रहा था। शाम पौने आठ बजे के आसपास मासूम की मां बल्ब जलाने अंदर गई। इसी बीच गुलदार मासूम को आंगन से उठाकर खेतों में ले गया।
आरव के चीखने पर मां समेत अन्य लोग आए, लेकिन आरव कहीं नहीं दिखा तो खोजबीन शुरू की। कुछ दूर एक खेत में वह मिला और परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लंबगांव लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया।
वन अफसरों ने बताया कि गुलदार के हमले में बच्चे की मौत हुई है। गर्दन पर कई घाव के निशान थे। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है। वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश