May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दिवंगत गांववासी को भाजपा मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

हरिद्वार स्थित कनखल के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ की गई अंत्येष्ठि

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का पार्थिव शरीर प्रदेश भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद गांववासी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया, जहां कनखल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां उनके शरीर पर भाजपा का झंडा चढ़ाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा, मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गांववासी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां पर अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी गांववासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब हो कि गांववासी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।

Loading

About The Author


Spread the love