January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दून एयरपोर्ट पर गुलदार की चहलकदमी से दहशत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। वर्ष 2023 की विदाई की रात रविवार को देहरादून एयरपोर्ट पर गुलदार की आमद से हवाई अड्डा प्रशासन में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कुत्तों के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दिया।

रविवार को रात करीब साढ़े 11 बजे एक गुलदार टर्मिनल के सामने कार्गो क्षेत्र में दो कुत्तों का पीछा करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उधर, गुलदार की आमद से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यहां रात में भी कई फ्लाइट लैंड और उड़ान भरती हैं। साथ ही तमाम कर्मचारी और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी में तैनात भी रहते हैं।

उधर, एयरपोर्ट प्रशासन ने वन विभाग से गुलदार को जल्द ही पकड़ने की मांग की है। गौरतलब हो जुलाई 2023 में भी एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्र में गुलदार कई मर्तबा नजर आया था। इसके अलावा एयरपोर्ट से सटी बाउंड्री के पास गुलदार ने एक गोवंश को अपना निवाला भी बनाया था।

Loading

About The Author


Spread the love