75वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने पहले राजभवन फिर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
परेड ग्राउंड में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अफसरों को सम्मानित भी किया
सूचना विभाग की झांकी प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग द्वितीय और उद्यान विभाग की झांकी को मिला तीसरा स्थान
देहरादून। 75वें गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देवभूमि उत्तराखंड में शुक्रवार को मची रही। स्कूलों, कॉलेजों, निजी और सरकारी सस्थानों में आन, बान, शान से तिरंगा फहराया गया। राजधानी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया फिर परेड की सलामी ली।



इस मौके पर प्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
समारोह में सेना जीआर 5/1 रेजिमेंट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखंड होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, एनसीसी ब्याइज, एनसीसी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सीपीयू ने परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला दल रहे, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगडा, हारूल नृत्य आदि का महमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन की पत्रिका देवभूमि संवाद का विमोचन किया। पत्रिका में राज्यपाल के कार्यक्रमों, बैठकों, भाषणों सहित अन्य गतिविधियों को अंकित किया गया है।
इनको मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
अभिनव कुमार, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक, डॉ० वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग/निदेशक सतर्कता, धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक (सेनि), रमेश चन्द्र भट्ट, महेश चंद्र चंदोला।
इनको मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
विपिन चंद्र पंत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चंपावत, गजपाल सिह रावत, प्लाटून कमांडर, धनी लाल, अपर गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश