राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को किया फ्लैग ऑफ
कहा, गर्व है कि मुझे एनडीए से प्रशिक्षण प्राप्त करने का सौभाग्य मिला
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन से जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को फ्लैग ऑफ किया और कहा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 38 हजार कैडेट्स देश को दिए, साथ ही एक हजार से ज्यादा विदेशी कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी है।

कहा, देश की सुरक्षा के लिए एनडीए प्रतिबद्ध रहा है। कहा, मुझे बेहद गर्व है कि मुझे एनडीए से प्रशिक्षण प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। राज्यपाल ने जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली का आयोजन करने पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को बधाई हुए कहा, यह बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। आज से 70 साल पहले जेएसडब्ल्यू को पुणे में एनडीए के रूप में स्थापित किया गया था। साथ ही हम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं।
कहा, वे स्वयं भी एनडीए के 50वें बैच में रहे और जीवन में जो उपलब्धियां हासिल की हैं वो सभी एनडीए से ही प्राप्त हुईं हैं। उधर, ‘ऑपरेशन बदली’ की स्मृति और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार रैली का आयोजन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा किया जा रहा है। जेएसडब्ल्यू-एनडीए की यह कार रैली देहरादून से शुरू होकर कई शहरों से होते हुए दिल्ली ‘वॉर मेमोरियल’, ग्वालियर, मऊ, नासिक व पुणे पहुंचेगी।
रैली में एनडीए के 15 अधिकारी और सेवानिवृत्त अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। ये अधिकारी कई शहरों के दौरे पर रहेंगे। रास्ते में शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से भी बातचीत करेंगे, जिससे छात्रों को करियर विकल्पों के बारे में जानने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा, इसके अलावा ये छात्र ‘एनडीए में जीवन’ के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इस मौके पर एनडीए कमांडेंट वाइस एडमिरल अजय कोचर, जीओसी सब एरिया मेजर जनरल आर प्रेमराज, जीओसी 14 रैपिड मेजर जनरल टीएम पटनायक आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश