बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। वर्ष 1994 में लघु उद्योग भारती की स्थापना ऐसे सशक्त भारत का निर्माण करने के लिए की गई, जिसकी आर्थिक गतिविधियां जड़ता से जुड़ी हों।
उपरोक्त बात लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने लघु उद्योग भारती हरिद्वार इकाई की ओर से आयोजित मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। कहा, उद्यमियों में देश को लूटने की नहीं, देश के वैभव को नए सिरे से तैयार करने की व्यवस्था हो, ताकि भारत का खोया हुआ औद्योगिक विकास व आत्मसम्मान पुन: जीवित होकर खड़ा हो सके।

रुड़की के करौंधी स्थित होमटेल होटल में आयोजित बैठक में तोमर ने कहा, लघु उद्योग भारती देश के प्रत्येक जिले में मौजूद है। लघु उद्योग भारती के सदस्य, केंद्र और राज्य की सरकारों में उद्यमियों के हित में नीति बनाने के लिए सशक्त भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड ने कहा, साधारण कार्यकर्ता को संगठन ने प्रदेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह संगठन के हमेशा ऋणी रहेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि लघु उद्योग भारती ने जो जिम्मेदारी उन्हें सरकार में दी है, उसे वह ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उद्योगों के हित के लिए हर कदम उठाएंगे जो प्रदेश के हित में होगा। संचालन जिला महामंत्री हरिद्वार ग्रामीण अशोक शुक्ला ने किया।
ये रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूड़ी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्यूली, मधुसूधन बलूनी, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, पीएन यादव, हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री निखिल गोयल आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश