January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए उत्कृष्ट योगदान दें : शैलेंद्र

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने राजधानी में स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने देहरादून सहित राज्यभर में आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर बलिदानियों को नमन किया। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण और समाज जागरण में आगे आने की अपील की गई।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे 15 तिलक रोड स्थित प्रांत कार्यालय में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र और दक्षिण महानगर संघचालक कैलाश मेहलाना ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके भारत माता के जयकारे लगाने के साथ ही मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर लोगों ने देश के बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

इस मौके पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों को याद करते हुए कहा, देश को परमवैभव पर ले जाने के लिए हम सभी को अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए आगे आकर कार्य करना होगा। कहा, भविष्य के भारत के बढ़ते वैभव व गौरव को स्वयं देखने व अनुभव करने के लिए हमें स्वस्थ रहने के उपक्रम करना चाहिए। देश में अमृत महोत्सव मनाया गया है।

कहा, आज भारत ही नहीं विश्वभर में संघ के स्वयंसेवकों की ओर राष्ट्रभक्ति का अनूठा भाव जागृत कर कार्य किया जा रहा है। कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए सर्वसमाज को अपनी आवाज को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है। देवभूमि के निवासियों ने भारत विरोधी और हिंदू विरोधी लोगों के खिलाफ मुखर होकर कार्य किया है। आज समय को देखते हुए विचार को समाज हित में प्रभावी बनाना होगा।

कहा, तमाम संघर्षों, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ है। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों से संस्मरण को सुनने की ललक होनी चाहिए। कैसे राष्ट्रहित में अपना अधिक से अधिक योगदान दे सकें, इस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करना होगा। आज का दिन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का है।

वहीं, विश्व संवाद केंद्र में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को नमन किया। कहा, यह समय मतभेद का नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने का है। राज्यभर में संघ के स्वयंसेवक देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले बलिदानियों की याद में कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मना रहे हैं।

ये रहे मौजूद

प्रांत व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल, प्रांत कार्यालय प्रमुख सत्येंद्र, विभाग प्रचारक धनन्जय, विभाग कार्यवाह अनिल नंदा, दक्षिणी महानगर कार्यवाह महेंद्र, बलदेव पराशर आदि।

Loading

About The Author


Spread the love