देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट का शुभारंभ विधिवत पूजन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल जुड़े।
सुबह मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट का एयरपोर्ट टर्मिनल में दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद करीब सवा दस बजे फ्लाई बिग कंपनी का 18 सीटर विमान ने देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 15 लोगों ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी।
गौरतलब हो कि फ्लाई बिग कंपनी को पिछले साल जुलाई माह में फ्लाइट शुरू करना था, लेकिन डीजीसीए से एप्रुवल नहीं मिलने के कारण और कंपनी ने अपने निजी कारणों से उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। अब डीजीसीए ने फ्लाइट के कई ट्रायल करनेके बाद ही मंजूरी दी है। उड़ान सेवा के शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग आपस में जुड़ गए हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश