May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

नई दिल्ली की सीएम से मिलीं नेहा जोशी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मंगलवार को उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंटकर बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।

नेहा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया। गौरतलब हो कि दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी रहते हैं, जिनकी भाजपा की जीत में निर्णायक भूमिका रही है। नेहा ने मुख्यमंत्री से इन प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना भी मौजूद रहीं।

Loading

About The Author


Spread the love