April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नए साल के जश्न में डूबी मसूरी, धनोल्टी, मंदिरों में उमड़े भक्त

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। नए साल के जश्न में पहाड़ों की रानी मसूरी समेत उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही दूसरे दिन भी बनी रही। इस दौरान होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस में तिल रखने की भी जगह नहीं बची है।

बाहर से आए पर्यटक नए साल की शुरुआत में बर्फबारी देखने के लिए 30 दिसंबर को ही प्रदेश में आमद करा दी थी। 31 दिसंबर और एक जनवरी को पहाड़ों की रानी मसूरी में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया था। इस दौरान गांधी चौक पर आतिशबाजी की गई थी। वहीं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने डीजे के धुन पर डांस फ्लोर में जमकर मस्ती की। दूसरे दिन भी यहां पर पर्यटकों की चहलकदमी बनी हुई थी।

उधर, नए साल के दूसरे दिन भी पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। उधर, धार्मिक नगरी हरिद्वार के सिद्धपीठ मां मनसा देवी समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए दूसरे दिन भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में गंगा में स्नान कर नववर्ष की शुरुआत की। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान करके मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे थे।

Loading

About The Author


Spread the love