मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को दीं शुभकामनाएं
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने नए साल के पहले दिन सोमवार को मंदिरों में पहुंचकर भगवान के आगे शीश नवाजा और आशीर्वाद लिया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर नए साल की शुभकामनाएं दीं।





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को राजभवन में पहुंचे और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उधर, प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी नववर्ष के पहले दिन प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर दर्शन किए नववर्ष की मंगलकामनाएं प्रेषित की।
कैबिनेट मंत्री सुबह अपनी मां के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया, इसके बाद डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और वैभव की प्रार्थना की। इसके बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर, बाबा मानक सिद्ध मंदिर, जीएमएस रोड़ स्थित मां दुर्गा मंदिर, झंडा साहेब, अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर और आईटी पार्क के पास प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। मंत्री के साथ उनकी पत्नी निर्मला जोशी भी थीं।
उधर, नए साल के पहले दिन की शुरुआत प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने अपने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ किया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। कहा, जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी सालों से करता आ रहा था, वह सपना अब साकार होने जा रहा है।
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे। इस दिन के लिए हम सबने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया। कहा, राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी, क्योंकि भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश