May 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नव चेतना एकेडमी में मनाया गया बाबा नीम करोली महाराज का प्रकाशोत्सव

Spread the love

उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बोलीं, ब्रह्मलीन बाबा नीम करोली दया, करुणा और प्रेम के सागर थे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के श्यामपुर स्थित नव चेतना एकेडमी नीम करौली नगर में बुधवार को संत बाबा नीम करोली महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही बाबा के जन्मोत्सव पर हवन भी किया गया।

उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ब्रह्मलीन बाबा नीम करोली दया, करुणा और प्रेम के सागर थे। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि सभी खूब मन लगाकर अध्ययन करें। कहा, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद और कृपा सभी पर बनी रहे। इस मौके पर बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

संत बाबा नीम करोली के प्रकाशोत्सव पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के योग की सुंदर प्रस्तुति को मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि ने हवन में भी आहुति थी। वक्ताओं ने कहा, बाबा जी का जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था। बाबा नीम करोली को 17 साल की आयु में ही ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी।

बताया, अलग-अलग जगह पर बाबा को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता था। बाबा के तिकोनिया बाबा, हांडी बाबा, तलैया बाबा, नीम करोली बाबा आदि नाम थे। बताया, बाबा सिद्ध पुरुष थे। उनको उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं। इस मौके पर आचार्य पंकज कोठियाल ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य नीलम नवानी, नरेश अमोला, दीना नौटियाल, निशा, रुचि वशिष्ठ, अनूप रावत, शीतल, लक्ष्मी उनियाल, सोनम, सिमरन, मेघा, शिखा वशिष्ठ, सुषमा नेगी, रचना, श्वेता नैथानी, अर्चना पांडे, तारा राजकुमारी आदि मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक अनिल नवानी ने सभी का आभार जताया।

Loading

About The Author


Spread the love