May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

नौ मोबाइल साइंस लैब की सौगात

Spread the love

लैब ऑन व्हील्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को किया शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से नौ मोबाइल साइंस लैब की सौगात दी।

इस दौरान धामी ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में मोबाइल साइंस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन भी किया। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने राज्य के चार जिलों चंपावत, अल्मोड़ा, दून एवं पौड़ी के लिए मोबाइल साइंस लैब को रवाना किया था। इस बाबत यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया, प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों चंपावत, अल्मोड़ा, दून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा है।

बताया, इसके सफल परिणाम को देखते हुए राज्य के शेष जनपदों में मंगलवार को लैब ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया गया। बताया, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

बताया, प्रयोगशाला, व्यावहारिक प्रदर्शनों/माॅडलों, विज्ञान गतिविधियों से प्रदेश के कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को और अच्छे से सीखने एवं समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। कहा, यह प्रदेश में परियोजना का द्वितीय चरण है, जो शेष नौ जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, साइंस सिटी सलाहकार जीएस रौतेला, यूकाॅस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल, परियोजना समन्वयक जितेंद्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह, अगस्त्या इंटरनेशनल संस्था के अमित कुमार, अशोक सिंह, योगेश, शिक्षक रामआश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी, अभय शर्मा, सुमन गुप्ता, अनीता नेगी आदि।

Loading

About The Author


Spread the love