समाजसेवी चमनलाल प्रजापति की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। समाजसेवी चमनलाल प्रजापति की पुण्यतिथि पर प्रजापति सामाजिक संस्था की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


प्रजापति सामाजिक संस्था के सचिव सुमित प्रजापति ने बताया, शिविर से पूर्व चमनलाल को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इसके बाद वयोवृद्ध समाजसेवी मेघराज आर्य को सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक रामसिंह प्रजापति ने चमनलाल द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों का उल्लेख किया।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष द्वारा जिले में प्रजापति समाज के परिवारों की गणना कराने की घोषणा करते हुए संबंधित प्रपत्र सौंपा गया। बताया, यह अभियान पूरे जनवरी माह में चलाया जाएगा। उधर, जांच शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आसपास के लोगों ने आंखों की जांच कराई।
उधर, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष, सचिव सुमित कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष रमेश प्रजापति, नवीन कुमार, सत्यवीर सिंह, मोनू चौधरी, आदर्श प्रजापति आदि समेत करीब दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुकेश प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सुरेश प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, अनीता प्रजापति, रूपा प्रजापति आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश