चकराता, धनोल्टी और जौनपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुआ हिमपात
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार से बिगड़े मौसम के मिजाज ने बृहस्पतिवार को जमकर अपना रंग दिखाया। रात से हो रही बारिश सुबह होते ही और तेज हो गई। इस दौरान बिजली कड़कती रही और मसूरी में जहां इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, वहीं धनोल्टी और चकराता में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई।


पहाड़ो की रानी मसूरी में सीजन का पहला हिमपात बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। इस दौरान मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। उधर, बर्फबारी होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं कड़ाके की ठंड में और इजाफा हो गया। पर्यटन स्थल बुरांशखंडा में हिमपात होने से किसानों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे।
पर्यटन स्थल धनोल्टी में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बारिश संग बर्फबारी हुई। इसके अलावा जौनपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी हिमपात हुआ। उधर, चकराता में भी दूसरे दिन भी बर्फबारी होती रही। लोखंडी समेत ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए। चकराता का अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम शून्य डिग्री तक पहुंच गया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश