बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया।
शहर के सर्वे मैदान में बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, मसूरी के उप जिलाधिकारी डॉ. दीपक सैनी और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने सांस्कृतिक शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर मसूरी कार्निवल का आगाज किया।



सांस्कृतिक शोभायात्रा में कई क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा लंढौर सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन का अफसरों समेत शहरवासी और बाहर से आए सैकड़ों पर्यटक भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश