प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य यजमानों संग भगवान श्रीराम के बाल रूप विग्रह का किया प्राण प्रतिष्ठा
बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। आखिरकार अयोध्या में पांच सदी के संघर्ष के बाद सोमवार को वह शुभ घड़ी आई, जब कई दशकों तक टेंट में विराजमान भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो गए।
प्राण प्रतिष्ठा के यजमान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य यजमानों संघ तय मुहूर्त और समय पर भगवान श्रीराम के बाल विग्रह को नवनिर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में बनाए गए गर्भगृह स्थापित किया। इस दौरान पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना प्रकांड पंडितों और नियुक्त आचार्यों ने संपन्न कराई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आसमान से हेलीकॉप्टरों के जरिए पुष्प वर्षा भी होती रही।






मोदी ने मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों पर की फूलों की बारिश
पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर अपने हाथों में फूलों से भारी डलिया लेकर श्रमिकों के पास जाकर फूल बरसाए। श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा, अभी तक आप लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा था। अब आपको पूरे देश का आशीर्वाद मिल रहा है। कहा, अब आप लोगों को अपनी गति को बढ़ाना होगा।




रामलला के साथ भारत का गर्व लौट आया : भागवत
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारत का गर्व लौटकर आ गया है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आने से पहले कठोर तप किया। कहा, जितना कठोर तप रखा जाना चाहिए था, उससे ज्यादा कठिन तप रखा। कहा, आज रामलला वापस फिर से आए हैं, पांच सौ वर्ष के बाद। कहा, हमें अच्छा व्यवहार रखने का तप-आचरण करना होगा।



ये रहे मौजूद
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल, रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह के प्रमुख अनिल अंबानी, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल, रेमंड समूह के मुखिया अनिल सिंघानिया, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आदि।



![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश