April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पीएम के नेतृत्व हवाई सेवा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति : सीएम

Spread the love

देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए धामी ने किया हवाई सेवा का शुभारंभ

बोले मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में देश और प्रदेश में हुई है अभूतपूर्व प्रगति

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए हवाई सेवा का दीप प्रज्ज्वलित और केक काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान धामी ने फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों को शुरू कराया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा प्रयास है कि पूरे उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवागमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। कहा, देश के लोग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में आसानी से आ जा सकें, इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा, इसके पूर्व हमने देहरादून से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए एयर कनेक्टिविटी करने के साथ ही हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का शुभारंभ कर चुके हैं। आज का दिन शुभ है, देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया गया है।

धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया का धन्यवाद करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कालखंड में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री ने इन हवाई सेवाओं के माध्यम से अयोध्या आदि स्थानों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों से जयश्री राम के उद्घोष के बीच मुलाकात तथा बातचीत कर उन्हें मंगलयात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव सचिन कुर्बे, अपर सचिव सी रविशंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा दयानंद सरस्वती, हरीश कोठारी समेत अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love