January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पीठाधीश्वर चंद्र स्वामी महाराज ब्रह्मलीन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र के डुमेट बाढ़वाला स्थित साधना केंद्र आश्रम के पीठाधीश्वर चंद्र स्वामी महाराज शनिवार की रात ब्रह्मलीन हो गए। रविवार को दोपहर दो बजे यमुना नदी तट पर दाह संस्कार किया गया।

आश्रम के मुताबिक, चंद्र स्वामी महाराज ने शनिवार रात्रि 9:32 पर आश्रम में भगवान नाम का श्रवण करते हुए अपने पार्थिव शरीर का त्याग कर महासमाधि ली। चंद्र स्वामी महाराज विगत कई दशकों से डुमेट बाढ़वाला स्थित साधना केंद्र आश्रम में रह रहे थे। स्वामीजी का स्वास्थ्य विगत कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। उनका हाल-चाल जानने के लिए 12 दिन पूर्व उनके शिष्य और योग गुरु बाबा रामदेव और अन्य अनुयाई भी आए थे।

Loading

About The Author


Spread the love