January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पौड़ी : मादा गुलदार का शव मिला, बाघ के हमले में महिला जख्मी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा रेंज के सिलगाड बीट के रिवाली कपार्टमेंट के जंगल में घास लेने गई महिला बाघ के हमले में जख्मी हो गई, वहीं बीरोंखाल क्षेत्र में मादा गुलदार का शव वन कर्मियों ने बरामद किया।

बाघ के हमले में महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा कमर और हाथ में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए हैं। ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी पुष्पा देवी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ सुबह जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान झाड़ी में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता नीचे झुक गई, जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ ने हमला कर दिया।

हमले के बाद पुष्पा जमीन पर गिर गई। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिस पर बाघ भाग गया। इसके बाद महिलाएं बिना घास लिए ही घायल पुष्पा को लेकर घर पहुंची। परिजन पुष्पा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया है। डॉ. ने बताया, हमले में पुष्पा का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि कमर और टांग में बाघ के पंजों के गहरे जख्म हो गए हैं।

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल के पोखड़ा रेंज रिजर्व में वन कर्मियों ने गश्त के दौरान एक मादा गुलदार का शव बरामद किया। वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह ने बताया, ग्राम सभा मासी के जंगल में एक मादा गुलदार का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग तीन साल है। बताया, आपसी संघर्ष में मौत हुई है क्योंकि मादा गुलदार के गले में गहरे दांत के निशान हैं व सिर पर भी चोट है। कहा, आजकल गुलदारों का प्रजनन काल चल रहा है व अक्सर नर और मादा गुलदार एक दूसरे पर हमला कर देते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love