April 17, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रख्यात फिल्म गीतकार देव कोहली अनंत में विलीन

Spread the love

शनिवार सुबह उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित निवास में अंतिम सांस ली

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले प्रख्यात गीतकार देव कोहली (81) का शनिवार की सुबह करीब चार बजे मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

देव का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में काफी दिनों से इलाज चल रहा था। देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही अपने अंधेरी स्थित निवास स्थान पर आए थे। वो करीब तीन माह तक अस्पताल में रहे। कोहली ने अपने 50 साल के करियर में सौ से ज्यादा हिंदी फिल्मों के लिए गाने लिखे।

उन्होंने फिल्म बाजीगर और हम आपके हैं कौन जैसी चर्चित फिल्मों के लिए चर्चित गाने भी लिखे, जिनको लोग आज के दौर में भी गुनगुनाते हैं। गौरतलब हो कि कोहली का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और विभाजन के बाद उनका परिवार 1948 में भारत आ गया था।

कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद उनका परिवार उत्तराखंड के देहरादून में बस गया था। कोहली 1964 में मुंबई आए। उनका लिखा फिल्म लाल पत्थर का गीत ‘गीत गाता हूं मैं…’ लोगों के दिलो दिमाग में आज भी घुसा हुआ है।

Loading

About The Author


Spread the love