राजधानी का कोरोनेशन और जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल रुद्रपुर को बेस्ट अस्पताल का अवार्ड
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के 144 अस्पतालों को बेहतर कार्य के लिए कायाकल्प अवार्ड दिया।


राजधानी के सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह में देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन और कुमाऊं मंडल के ऊधम सिंह नगर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल रुद्रपुर को बेस्ट जिला अस्पताल का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 2024 में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 10,000 लोगों को नौकरियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया, इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद पर भर्ती की जाएगी। कहा, प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए आयु सीमा 65 वर्ष करने जा रही है। कहा, प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को जहां जल्द पूरा किया जाएगा, वहीं प्रदेशवासियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश