May 17, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

प्रदेश के 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार

Spread the love

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 के सभी का हुआ चयन, सरकार की सूची को राज्यपाल ने दी मंजूरी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 के लिए प्रदेश के प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षा, प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा से छह महिला और 10 पुरुष शिक्षकों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। सरकार ने सभी की सूची भी जारी कर दी है।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 के लिए 16 शिक्षकों का चयन कर इस सूची को सरकार से अनुमोदन कराने के बाद मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजी थी। प्रदेश के राज्यपाल ने इस सूची पर अपनी सहमति जता दी है। इसके बाद प्रदेश शासन ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। जारी सूची के मुताबिक, वर्ष 2024 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रारंभिक शिक्षा से पौड़ी जिले के डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़, चमोली जिले की रंभा शाह, उत्तरकाशी जिले से मुरारी लाल राणा, हरिद्वार जिले के ठाट सिंह, टिहरी गढ़वाल की रजनी ममगाईं, रुद्रप्रयाग की मिली बागड़ी, चंपावत के नरेश चंद्र।

पिथौरागढ़ के दीवान सिंह कठयत और अल्मोड़ा की डॉ. विनीता खाती को यह पुरस्कार मिलेगा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, उत्तरकाशी जिले की प्रवक्ता गीतांजलि जोशी, देहरादून की प्राचार्य डॉ. सुनीता भट्ट, चंपावत के सहायक अध्यापक प्रकाश चंद्र उपाध्याय और अल्मोड़ा के प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट को ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान से पिथौरागढ़ जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक और संस्कृत शिक्षा से हरिद्वार जिले के ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love