May 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा : सीएम

Spread the love

प्रधानमंत्री के मन की बात के 105वें संस्करण को सुना, कॉलेज की स्मार्ट लाइब्रेरी की आधारशिला भी रखी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। देश में मातृशक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

उपरोक्त बात रविवार को राजधानी के करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 105वें संस्करण सुनने और कॉलेज की स्मार्ट लाइब्रेरी के स्थापना कार्यों के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। कहा, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोस और राज्यसभा में पारित हो चुका है।

कहा, राज्य में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई। कहा, राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ हों, इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है।

समान नागरिक सहिता लागू करने के बाबत कहा, इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के कई क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया।

कहा, इसके माध्यम से नैनीताल जिले के 12 दुर्गम गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कविताएं’, ‘कहानियां’ और ‘नैतिक शिक्षा’ की किताबें भी पढ़ने को मिल रही हैं। यह पहल बच्चों को खूब भा रही है। इस मौके पर विधायक खजानदास, प्रधानाचार्य डॉ. केआर जैन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

About The Author


Spread the love