कहा, इस बार विस के सत्र में सशक्त भू कानून का विधेयक पास होकर कानून बन गया है
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रयागराज महाकुंभ स्नान में भी राज्य की विशेष भूमिका है। रोजाना हम दो सौ क्यूसेक से भी अधिक पानी टिहरी झील से भेज रहे हैं, जिससे पवित्र त्रिवेणी में लोग डुबकी लगा रहे हैं।

उपरोक्त बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर क्षेत्र के त्यूणी के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। अपने संबोधन से पहले धामी ने महासू देवता के नाम के जयकारे लगाए। कहा, 2022 के विस चुनाव परिणाम आने से पहले महासू महाराज के दर्शन करने के लिए आए थे। कहा, इस बार विस के सत्र में सशक्त भू कानून का विधेयक पास होकर कानून बन गया है। कहा, देश के अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान आ रहा है। विकास के मामले में नीति आयोग के 2023- 24 के इंडेक्स में पहले स्थान पर प्रदेश आया है।

कहा, बेरोजगारी की दर में एक साल में 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ा है। कहा, अपने परिश्रम और कौशल से आज प्रदेश में हमारी एक लाख बहनें लखपति दीदी बन गई हैं। कहा, प्रधानमंत्री ने बाबा केदार धाम से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। इसका अर्थ है कि उत्तराखंड आने वाले सालों में देश के शिखर पर होगा। उसे बनाने में सबसे बड़ा योगदान मातृशक्ति का होगा। जिस गति से वह काम कर रही हैं, उनके द्वारा जो उत्पाद बनाए जा रहे हैं, वास्तव में हमारे राज्य के लिए गेम चेंजर साबित होने जा रहे हैं।

धामी ने कहा, हलोल का मास्टर प्लान बन रहा है। आने वाले समय में यहां भी यात्रा बड़ी तेज गति से चलेगी। कहा, पीएम के यहां आने के बाद मानसखंड में भी कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कहा, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी उत्तराखंड का नाम जरूर लेते हैं। इससे पूर्व हनोल मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री धामी को महासू देवता मंदिर का चित्र भेंट किया गया।

ये रहे मौजूद
विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, पान सिंह राणा, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत, नीरज शर्मा, पूर्व प्रधान राजाराम शर्मा आदि।




More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश