तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट एक और द्वितीय केदार मद्महेश्वर के 22 नवंबर को होंगे बंद
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को विजयदशमी पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि पर रावल ने अपनी सहमति दी। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को बंद होंगे।
बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि घोषित करने के लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की संस्था के बीच हुई बैठक के बाद धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की गई। इसके तहत बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को शाम तीन बजकर 33 मिनट को बंद शीतकाल के लिए बंद होंगे।


उधर, मंगलवार को ही तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने का भी तीर्थ पुरोहितों ने एलान किया। यहां के कपाट शीतकाल के लिए एक नवंबर को बंद किए जाएंगे। उधर, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट भी आगामी शीतकाल के लिए 22 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।
वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगांव में स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंदी का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को 11 बजकर 57 मिनट पर पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश