April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बदरीनाथ में पांच फीट बर्फ जमी, लैंसडौन में ताजा हिमपात

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जहां बदरीनाथ में पांच फीट तक बर्फ जमा हो गई है, वहीं गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी के चलते अभी बंद हैं।

उधर, लैंसडौन में बृहस्पतिवार को इस सीजन का पहला हिमपात हुआ, लेकिन कुछ मिनटों तक हुई बर्फबारी ज्यादा देर टिकी नहीं रह सकी। इसके पूर्व सुबह आकाश साफ था, लेकिन दोपहर बाद आकाश में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया एयर अपरान्ह 2.50 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तापमान शून्य डिग्री से नीचे -1 में चला गया। इस दौरान थोड़ी देर तक बर्फबारी होती रही।

वहीं, बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद यहां पर करीब पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है। इस बाबत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रेम सिंह भंडारी, मोहन सिंह राणा आदि ने बताया, धाम में चार दिन से रुक रुककर हो रही बर्फबारी के चलते अभी तक पांच फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है।

Loading

About The Author


Spread the love