December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

बदरीनाथ में 14 जुलाई से नए रावल कराएंगे पूजा-अर्चना

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 14 जुलाई से बदरीनाथ धाम में नए रावल मंदिर में पूजा अर्चना कराएंगे। इसके पूर्व 13 जुलाई को नए रावल (मुख्य पुजारी) का तिलपात्र संपन्न होगा।

गैरतलब हो कि बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी के त्यागपत्र देने के बाद नए रावल की बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए नियुक्ति की गई है। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र होगा। इसके बाद 14 जुलाई से नए रावल मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य शुरू करेंगे। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने रावल पद से त्यागपत्र दिया था, जिसको बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने स्वीकार कर नए रावल की घोषण कर दी है।

वर्तमान में बदरीनाथ धाम में नायब रावल के पद पर कार्यरत अमरनाथ केबी को रावल पद पर तैनात किया जाएगा। इस बाबत बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया, पूर्व में रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी द्वारा अपना त्यागपत्र दिया गया था। उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया था। बताया, 14 जुलाई को बाल भोग लगाने के बाद नए रावल अमरनाथ बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी होंगे और बदरीनाथ मंदिर में होने वाली पूजाएं शुरू करेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love