January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बर्फबारी के बीच नाचते-गाते बरात लेकर पहुंचे

Spread the love

जिस सड़क से जानी थी बरात, बर्फबारी के चलते थी बंद, चल पड़े 10 किमी दूर दुल्हन लेने

सैनिक की शादी समारोह में 31 जनवरी को जोश से पहुंचे लड़की वालों के घर, धूमधाम से हुई शादी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी के बीच निकली बरात 10 किमी का पैदल सफर कर दुल्हन के दरवाजे पहुंची और…धूमधाम से दूल्हा और दुल्हन सात फेरे लेकर ताउम्र शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

यह वाकया 31 जनवरी का है, जब काफी दिनों बाद उत्तराखंड में मौसम मेहरबान हुआ और कई जगह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसी बर्फबारी के बीच इसी दिन उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के हड़वाडी गांव के सैनिक नवीन चौहान की बरात 10 किमी दूर दूसरे गांव जानी थी। जहां उनको नम्रता के साथ सात फेरे लेने थे, लेकिन बर्फबारी के चलते मार्ग अवरूद्ध हो रखा था।

बरात तो जानी ही थी और बर्फबारी भी हो रही थी, लेकिन तय समय के मुताबिक करीब 300 बराती सज धजकर निकले और बर्फबारी के बीच नाचते गाते सफर शुरू किया। पहाड़ी वेशभूषा के साथ बरातियों ने पैदल चलकर करीब 10 किमी दूर दुल्हन के घर पहुंचे और दूल्हे ने जहां सात फेरे लिए, वहीं बरातियों ने शादी के पकवानों का स्वाद लिया।

Loading

About The Author


Spread the love