मंगलवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए सांसद पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ जाएंगे केदार धाम
देहरादून एयर पोर्ट पर पत्रकारों से बोले, उनकी सरकार प्रदेश में आई तो खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार की शाम साढ़े चार बजे देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट से पत्नी सांसद डिंपल यादव और बच्चों के साथ पहुंचे।

इस दौरान सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अखिलेश परिवार के साथ 24 अक्तूबर को केदारनाथ धाम जाएंगे, जहां बाबा केदार के दर्शन करेंगे। एयर पोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओ ने उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर ही भानियावाला के साहिल कुरैशी को सम्मानित किया।
साहिल ने कजाकिस्तान में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, उत्तराखंड राज्य में उनका संगठन अभी ज्यादा मजबूत नहीं है, लेकिन इस पर कार्य किया जाएगा। कहा, यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो यहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सरकारी नौकरियों में लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के साथ उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा, सपा प्रदेश में अपने को और मजबूत करेगी, जिससे उनको और लाभ हो सके। इस दौरान उन्होंने अविभाजित उत्तरप्रदेश के दौरान नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कार्यकाल में प्रदेश में किए गए कार्यों का भी बखान किया। इसके बाद वह परिवार के साथ शिवपुरी स्थित ताज होटल के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अतुल यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, डोईवाला के फुरकान अहमद कुरैशी, डॉक्टर सचिन, अनिल खेड़ा, चंद्रशेखर यादव, मकसूद कुरैशी, शराफत सलमानी, सलीम अंसारी, गुलफाम अली अतुल यादव आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश