January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बाबा केदार को भेजा मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का निमंत्रण

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र सोमवार को भगवान केदारनाथ को भी भेजा है।

केदारनाथ धाम में मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह का निमंत्रणपत्र केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया। निमंत्रणपत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। अंबानी के बेटे की शादी का निमंत्रणपत्र तीर्थपुरोहित भरत कूर्मांचली ने धाम पहुंचाया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी अंबानी ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का निमंत्रण दिया है।

अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अपार आस्था है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सपरिवार हर वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी आते हैं। मुकेश के पुत्र अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

ये रहे मौजूद

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, लोकेंद्र रिवाड़ी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी, सूरज नेगी, प्रबल सिंह चौहान आदि।

Loading

About The Author


Spread the love