जौलीग्रांट एयर पोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत
बोले, जनता ने नहीं, घर के अंदर के लोगों ने ही मुझे वोट से एलमिनेट किया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चर्चित रियालटी शो और फिल्म स्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद उत्तराखंड के बाबू भइया के नाम से चर्चित अनुराग डोभाल बुधवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद वह अपने घर डोईवाला क्षेत्र के अठूरवाला के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयर पोर्ट पर मौजूद अपनी मां और पिता से लिपटकर खूब रोए। उनकी मां ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। पिता ने भी उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा, मुझे शो से एलिमिनेट होने का बहुत दुख है। बताया, उनको बाहर की वोटिंग से नहीं, बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया, मिडिल क्लास युवाओं के लिए बिग बॉस का प्लेटफार्म है ही नहीं, उनको इस शो के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। कहा, उनको भी इस शो में शामिल होने के बाद ही पता चला कि यह सब दिखावा है, बाहर कुछ और अंदर कुछ और ही होता है। कुल मिलाकर मिडिल क्लास के लिए यह शो बना ही नहीं है।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश