May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। गोपेश्वर में शुक्रवार को रात आकाशीय बिजली गिरने से नंदानगर क्षेत्र के सरपानी गांव में एक ही परिवार की एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे।

गांव के तालुरी तोक में एससी बस्ती में देवर जय प्रकाश (29) और भाभी हेमा देवी (33) शुक्रवार की रात अलग-अलग कमरे में लेटे हुए थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई, साथ ही आकाशीय बिजली भी घड़गड़ाने लगी। अचानक घर पर आकाशीय बिजली गिरी।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हेमा देवी और जयप्रकाश बुरी तरह से झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर नंदानगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Loading

About The Author


Spread the love