बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। दिवाली के दिन रविवार से उत्तरकाशी जिले में जहां समस्याओं का पहाड़ टूटा हुआ है, वहीं बुधवार की रात करीब दो बजे के आसपास जिले में भूकंप के हल्के झटकों से लोग सहम गए।
उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट और मोरी तहसील क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 2.2 बजे के आसपास लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। आपदा केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु मोरी तहसील के सिंगतूर वन रेंज में जमीन से करीब पांच किमी अंदर बताया जा रहा है।
फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान से इंकार किया गया है, फिर भी स्थानीय प्रशासन की टीम जानकारी जुटाने में जुट गई है। गौरतलब हो कि जिले के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के अंदर दीपावली के दिन रविवार को तड़के साढ़े पांच बजे भारी मात्रा में मलबा आने से 40 मजदूर फंस गए थे, जो आज भी अंदर ही फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए सरकार की पूरी मशीनरी दिन रात जुटी हुई है। वहीं, भूकंप के झटकों से फिर लोग सहम गए हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश