बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। ब्राज़ील के फुटबॉल खिलाड़ी मारियो ज़गालो (92) का दो दिन पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर फुटबॉल खिलाड़ियों ने गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको याद किया।
1994 में ब्राज़ील फुटबॉल टीम के तकनीकी निदेशक की भूमिका निभाते हुए ब्राज़ील विश्व विजेता बना था। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के कारण मारियो ज़गालो ने 2006 में खेल से अपने को अलग कर लिया था। खिलाड़ी के तौर पर मारियो ज़गालो ने 1958 में टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में मदद की, फिर 1962 के विश्व कप में भी टीम को विश्व चैंपियन बनवाने में अहम भूमिका निभाई।
मारियो ज़गालो से प्रशिक्षित ब्राजील की टीम 1970 में विश्व विजेता बनी तो उनकी पहचान फिर पूरे विश्व में हो गई। तीसरी बार था जब फुटबॉल में ब्राज़ील विश्व चैंपियन बना और तीनों ही बार मारियो ज़गालो टीम के साथ थे। दो बार खिलाड़ी के रूप में और तीसरी बार कोच के तौर पर अपनी भूमिका का निर्वाह किया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश