May 17, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

ब्रिटेन की पार्लियामेंट में गूंजा गायत्री महामंत्र

Spread the love

डॉ. पंड्या बोले, ऐतिहासिक क्षण, जहां गायत्री महामंत्र का गुंजायमान और शांति पाठ का सस्वर उच्चारण हुआ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित हाऊस ऑफ पार्लियामेंट पहुंचे और मौजूद मंत्रियों, संसद सदस्यों और अफसरों को गायत्री महामंत्र की जानकारी साझा की।

इसके अलावा वैदिक परंपरा के अनुसार देवस्थापना के चित्र की स्थापना कर पूजा अर्चना की और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया। गौरतलब हो कि वर्ष 2026 गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी की जन्म शताब्दी वर्ष है और स्थापित सिद्ध अखंड दीपक के भी सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसको अखिल विश्व गायत्री परिवार वृहद स्तर पर मनाने जा रहा है। इसके चलते देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या इंग्लैंड के प्रवास पर हैं।

गायत्री परिवार के अनुसार, इसी सिलसिले में पंड्या हाऊस ऑफ पार्लियामेंट पहुंचे थे। इस दौरान पंड्या ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की गतिविधियों की भी जानकारी सभी से साझा की। वैदिक परंपरानुसार देवस्थापना के चित्र की स्थापना कर पूजा अर्चना की और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। यह पहला मौका है किसी यूरोपीय देश के बड़े सदन में गायत्री परिवार द्वारा देवस्थापना हुई और सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से प्रार्थना की गई।

बताया, कार्यक्रम के दौरान मौजूद मंत्री, संसद सदस्य एवं अधिकारी पीतवस्त्र धारण कर गायत्री परिवार के आयोजन में श्रद्धाभाव से शामिल हुए। यूरोपीय देशों में किसी समाजसेवी संस्था द्वारा यह पहला कार्यक्रम है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पंड्या ने कहा, यह ऐतिहासिक क्षण है, जहां गायत्री महामंत्र का गुंजायमान हुआ और शांतिपाठ का सस्वर उच्चारण हुआ।

Loading

About The Author


Spread the love