December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

भगवान शंकर आश्रम ने 21 परिवारोंको इस माह का राशन बांटा

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के संचालित भगवान शंकर आश्रम ने मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के तहत जनवरी माह का मुफ्त राशन 21 अतिनिर्धन परिवारों को बांटा।

आश्रम की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री के अनुसार, ट्रस्ट अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के आदेशानुसार आश्रम द्वारा यह अभियान गत दो वर्ष से संचालित किया जा रहा है। आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत आज रविवार को जनवरी माह का राशन 21 परिवारों को वितरित किया गया।

इसमें 15 किलो गेहूं का आटा, 10 किलो चावल, पांच किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चाय पत्ती, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि दिया गया। बताया, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुंचाया जाता है। इस मौके पर ज्ञानोदय वाटिका प्रमुख अविनाश सिंह अलग, आश्रम प्रबंधन समिति से अश्विनी कुमार, मनदीप, प्रीतेश, अंजलि सोनकर, मुकेश पटेल, प्रतिभा आर्य , इंदिराबेन मिश्रा, हर्षिता आर्यम आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love