January 16, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भगवान शंकर आश्रम में सर्वसिद्धि आर्यम अनुष्ठान संपन्न

Spread the love

मंत्रोच्चारण से गूंजी घाटी, 100 लोगों को नवदीक्षा और 125 को मंत्र दीक्षा दिया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। नए साल के पहले दिन सोमवार को आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान शंकर आश्रम मसूरी में दिव्य नववर्ष महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसिद्धि महानुष्ठान में देश-विदेश से आए एक हज़ार भक्तों ने गुरुदेव आर्यम से आशीर्वाद लेकर अपने नए वर्ष का शुभारंभ किया।

इस मौके पर भक्तों को संबोधित हुए आर्यम महाराज ने कहा, संस्कार मय हिंदुत्व प्रेरित जीवन शैली विश्व की सर्वश्रेष्ठ पद्धति है। सभी को उसको समर्पित भाव से अंगीकार करने की जरूरत है। उधर, इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्निहोत्र और पुष्प अर्चन किया गया। भक्तों के जयघोष से घाटी गुंजायमान हो उठी। इस मौके पर 100 महिला-पुरुषों ने आर्यम नवदीक्षा और 125 ने मंत्र दीक्षा ग्रहण कर गुरुवर का आशीर्वाद लिया।

ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनीश्री ने बताया, फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और आर्यम प्रकल्प के प्रमुख जगद्ग़ुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के आशीष की छत्र छाया में हिंदुत्व के मूल आधार पोषित और सिंचित हो रहे हैं। बताया, मसूरी में आश्रम की गतिविधियां लोगों का जीवन रूपांतरित कर रही हैं। बताया, दो आश्रम भारत के बाहर सनातन और वैदिक मूल्यों की प्रतिष्ठा में रत हैं।मॉरीशस में 2012 से आश्रम काम कर रहा है, जबकि स्विट्ज़रलैंड में इसी वर्ष नए आश्रम का श्री गणेश किया गया है।

बताया, गुरुदेव देवी-देवताओं के प्रभाव से जीवन में आने वाली बाधाओं को मिटाने वाले उपायों को देने वाले प्रत्यक्ष सदगुरु हैं। बताया, वर्ष में कई अवसरों पर आश्रम की ओर से बड़े भव्य और दिव्य अनुष्ठान करने का एक अभियान वर्षों पूर्व शुरू किया गया था, जो अब विस्तृत स्वरूप ग्रहण कर रहा है। कहा, वर्ष के प्रथम दिवस आज सर्वसिद्धि अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के एक हज़ार भक्तों ने भाग लिया।

बताया, हिंदू धर्म के मूल तत्वों को प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से आर्यम गुरुदेव विधिवत दीक्षा देते हैं। बताया, सोमवार को 100 नए संयोगियों ने नवदीक्षा ग्रहण कर आर्यम मार्ग अपनाने की घोषणा की जबकि पूर्व दीक्षित 125 महिला-पुरुषों ने मंत्र दीक्षा अर्जित की। इस मौके पर वैदिक और सनातन विधान से भगवान शिव, भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का पुष्प अर्चन किया गया, जबकि स्वस्तिवाचन और शांति प्रक्रणम सहित अन्य दिव्य मंत्रों से अग्निहोत्र कर सभी के समग्र कल्याण की कामना की गई।

इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभा आर्य, उत्कर्ष सिंह, प्रीतेश आर्य, हर्षिता आर्यम, रवि शर्मा, रेणुबाला, वर्षिता, श्वेता जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सुनील आर्य, रामकिशोर, शालिनी शर्मा, गौरव स्वामी, आरुषि, नंदिता, अलिंद्र वीर, ममता और वीणा कोली आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love