April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भाजपा का चुनाव प्रचार वाहन रवाना

Spread the love

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने चुनाव तिथि के एलान के पूर्व से ही अपने कील कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए थे, वहीं शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय चुनाव प्रचार वाहन भी रवाना कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। इन प्रचार वाहनों के जरिए भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोगों को रूबरू कराएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी सांसद और प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कई विधायक और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं और इन योजनाओं से लाखों लोगों को फायदा हो रहा है। इन्हीं योजनाओं के प्रचार प्रसार और लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love