May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भारत और श्रीलंका के बीच होगा वनडे एशिया कप का फाइनल

Spread the love

आखिरी ओवर की अंतिम गेंद तक चले मैच में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची

शुक्रवार (आज) को भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच होगा मुकाबला, भारत की टीम को हरजीत से नहीं पड़ेगा फर्क

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। श्रीलंका के कोलंबो में खेले जा रहे वनडे एशिया कप के मुकाबले में बृहस्पतिवार की देर रात बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अब फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला भारत के साथ 17 सितंबर को होगा। उधर फाइनल में जगह पक्की करने के बाद भारत का मुकाबला शुक्रवार (आज) को बांग्लादेश की टीम के साथ होगा। वैसे इस मैच के हरजीत से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

उधर, श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (91)) और चरित असलांका (नाबाद 49) की मदद से श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अब भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल का मुकाबला होगा। उधर, बारिश से बाधित हुए मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (नाबाद 86) और अब्दुल शफीक (52) के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने 42 ओवर में सात विकेट होकर 252 रन बनाए।

पाकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 42 ओवर में होकर 252 रन बनाए और जीत दर्ज की। आखिरी गेंद पर श्रीलंका की टीम को दो रन चाहिए थे। श्रीलंका के खिलाड़ी असलंका ने आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जीतते ही श्रीलंका के क्रिकेट प्रेमी उझल पड़े।

Loading

About The Author


Spread the love