May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों ने हवाई पट्टी पर किया सैन्य अभ्यास

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों ने चमोली जिले के गौचर हवाई पट्टी पर संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान तकनीकी और सैन्य अनुभवों को दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे से साझा किया।

भारत और कजाकिस्तान की सेना 30 सितंबर से औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। काजिंद-2024 नाम के इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दोनों देशों की सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। शुक्रवार को दोनों देशों के जवान वायुसेना के विमान से औली से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे और दो घंटे तक सैन्य अभ्यास किया। जवानों ने पैराशूट से हैलीपैड पर लैंडिंग स्थल की सुरक्षा व निगरानी, विशेष हैलीबोर्न आपरेशन, घेराव व तलाशी अभियान और आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ जवाब आदि की रणनीति और तकनीकी अनुभवों को साझा किया।

वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में इस बार सेना के 120 जवान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और कजाकिस्तान के 60 सैन्यकर्मियों को मिलाकर भारतीय वायुसेना, थल सेना और एयर बोर्न असाल्ट टूपरकर्मी शामिल हैं। दोनों देशों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

Loading

About The Author


Spread the love