September 8, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मसूरी की वादियों में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। स्काई फोर्स फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली मसूरी पहुंचीं और फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई और सेल्फी ली।

शहर के एक पांच सितारा होटल में रुकी सारा अली पर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म यूनिट के लोगों के मुताबिक, मसूरी शहर के कई क्षेत्रों में स्काई फोर्स फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। बताया, अभिनेत्री सारा अली ने फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग में हिस्सा लिया। बताया, इस दौरान उन पर लालटिब्बा, चार दुकान, झड़ीपानी और हैप्पी वैली आदि स्थानों समेत कई अन्य क्षेत्रों में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए।

बताया, फिल्म की शूटिंग लालटिब्बा के कई लोकेशन में की गई और सारा अली पर कई दृश्य को कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान सारा अली को देखने के लिए उनके प्रशंसक भी पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी होने से कुछ लोग ही उनसे मिल सके। इस दौरान सारा अली ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Loading

About The Author


Spread the love