December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

मसूरी में फिर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से कांपा गढ़वाल

Spread the love

पहाड़ों की रानी मसूरी ने ओढ़ी सफेद चादर, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम, रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

चमोली जनपद में धूप ​खिलने से बर्फ से लकदक चोटियां भी चांदी सी खिलीं, धूप निकलने से मौसम सुहावना

बेबाक दुनिया डेस्क

देहरादून। गढ़वाल मंडल में दो दिन हुई बर्फबारी के बाद शुक्रवार को धूप खिलने से बर्फ से लकदक पहाड़ और भी निखर कर अपनी आभा बिखेरने लगे हैं। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी दूसरे दिन भी बर्फ की चादर ओढ़े रही। इस दौरान उमड़े पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ भी उठाया।

शुक्रवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात। शहर में रात को जमकर बर्फबारी होने से चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आ रही थी। इससे शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उधर, व्यावसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मसूरी में सैलानियों ने बर्फ के साथ जमकर मस्ती की। वहीं, धनोल्टी में बर्फ हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है।

मसूरी में बर्फबारी के बाद भयंकर ठंड से लोग परेशान हो उठे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, गढ़वाल मंडल के चमोली जिले शुक्रवार को धूप ​खिलने से बर्फ से लकदक चोटियां भी चांदी सी चमकने लगी हैं। यमुनोत्री धाम में भी धूप खिलने से बर्फ से लकदक चोटियां अलग ही रंगत में नजर आ रही हैं।

Loading

About The Author


Spread the love